Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Shilpa Shetty-Raj Kundra: राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता ने लगाए शिल्पा शेट्टी पर आरोप, अभिनेत्री को कहा घर तोड़ने वाली

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अक्सर विवादो से घिरे रहते है। आज शुक्रवार को राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में ईडी का छापा पड़ा है। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही है। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। ऐसे कई और विवाद राज कुंद्रा की जिंदगी से जुड़े हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने भी कई आराेप राज और शिल्पा पर लगाए थे। बता दें कि, राज की पूर्व पत्नी ने भी शिल्पा पर आरोप लगाए थे।

राज की पूर्व पत्नी कौन हैं

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले भी राज ने कविता नाम की एक महिला से साल 2003 में शादी की, उनकी एक बेटी भी है। राज और कविता ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद ही शादी की थी। मगर तीन साल के बाद इनका तलाक हो गया। फिर राज ने साल 2009 में शिल्पा शेट्टी से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।

शिल्पा शेट्टी पर लगाया घर तोड़ने का आरोप

कुछ साल पहले ही राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब शिल्पा और राज की मुलाकात एक परफ्यूम लॉन्च को लेकर हुई तो राज का व्यवहार उनके लिए बदल गया। राज ने कुछ महीनों बाद कविता पर तलाक देने का प्रेशर बनाया। आखिर में राज ने कविता से तलाक ले लिया।

शिल्पा ने आरोप का दिया जवाब

जब राज की पूर्व पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया तो वह चुप नहीं बैठीं। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक बहुत ही खराब आरोप है। ऐसा कुछ नहीं है। शिल्पा ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्होंने राज को कह दिया था कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, तब तक वह उनसे दोस्त से अधिक कोई रिश्ता नहीं रख सकती है। ऐसा माना जाता है कि शिल्पा, राज की जिंदगी में उनके तलाक होने के दौरान आई थीं।

राज कुंद्रा ने बताया कविता के आरोप को झूठा

राज कुंद्रा ने भी इस मामले में सफाई दी और अपनी पूर्व पत्नी कविता के आरोप को झूठा बताया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले बताया था कि कविता को ऐसा करने के लिए पैसे मिले हैं। साथ ही राज ने यह भी बताया कि शादी में रहते हुए उनकी पहली पत्नी उनको धोखा दे रही थीं। यही उनके तलाक का कारण भी रहा। इसके अलावा राज यह भी बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी उनकी जिंदगी में तलाक के बाद आईं। इस तरह से राज कुंद्रा ने शिल्पा पर लगे, घर तोड़ने के आरोप को सिरे से नकारा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img