- धामपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव मोहडा के पास कार और मोपेड के बीच हुई जोरदार भिंड़त
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: धामपुर-स्योहारा मार्ग पर कार और मोपेड के बीच हुई जोरदार टक्कर में राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बीती रात को धामपुर से काम करके अपने घर के लिए लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा निवासी हरपाल सिंह (50 वर्ष) पुत्र नन्हे सिंह सोमवार की देर रात्रि धामपुर से काम करके अपने घर लौट रहा था। हरपाल सिंह राज मिस्त्री हैं, जो भवन निर्माण में काम करता था।
रात्रि लगभग दस बजे धामपुर-स्योहारा मार्ग स्थित गांव मोहडा के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में हरपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएससी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर-भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, रानी बाग चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया सोमवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में हरपाल की मृत्यु हो गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

