Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

राजा अंसारी ने किया जिम का उद्घाटन

  • जनता ने चेयरपर्सन से की थी झील स्थित पार्क में जिम खुलवाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नगर की जनता स्वास्थ के मद्देनजर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने नगर की झील पर बने पार्क में जिम का फीता काटकर उद्घान किया।

ज्ञात हो कि नगर की जनता ने चेयरपर्सन फिरोजा खातून से झील स्थित पार्क में व्यायाम करने की व्यवस्था करने की मांग की थी। जिसको चेयरपर्सन प्रतिनिधि पुत्र राजा अंसारी ने गंभीरता से लेते हुए नगर की जनता की मांग पर झील स्थित पार्क में जिम खोलने का फैसला लिया था।

जिसके तहत उन्होंने कसरत करने संबंधी सभी सामान उपलब्ध कराया और खुली जिम का उद्घाटन करते हुए नगर की जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के उपरान्त राजा अंसारी ने कहा कि आज की भागदौड़ और टेंशन से भरपूर और मिलावटी खान पान भरी जिंदगी में अपने आपको फिट रखना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अति आवश्यक है। इसी लिए व्यावयाम जरूर करें। इस अवसर पर हाजी यामीन फारुकी, काजी जमाल नासिर, छोटे चौधरी, मल्लन सिद्दीकी, महरबान अंसारी, अनीस अंसारी, नजाकत अंसारी, आसिम रशीद, नदीम अहमद, परवेज अंसारी, जुनेद जैदी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img