Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को अशोक लवासा की जगह नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। लवासा ने बीते 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस बारे में शुक्रवार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया, राष्ट्रपति को राजीव कुमार को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हुई है जो 31 अगस्त 2020 को इस्तीफा देने वाले निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा की जगह तत्काल प्रभाव से पद संभालेंगे। संविधान के आर्टिकल 324 का क्लाउज (2) भारत के राष्ट्रपति को भारत के चुनाव आयोग का चुनाव आयुक्त नियुक्त करने का अधिकार देता है।

राजीव कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। वह झारखंड कैडर के 1984-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले तीन दशकों में कई सेक्टर्स में नौकरशाह के तौर पर काम किया है और 2017 के सितंबर में उन्हें फाइनेंस सर्विसेज सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img