Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ड्रग्स केस: रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे चली पूछताछ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ड्रग्स केस में आज एनसीबी की टीम ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की। उनसे करीब 4 घंटे की पूछताछ चली। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान रकुल प्रीत ने कबूल किया कि उन्होंने साल 2018 में ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती से व्हाट्सएप चैट की। लेकिन उन्होंने ड्रग्स का सेवन करने से इनकार किया।

रकुल (29) को सुबह करीब साढ़े दस बजे कोलाबा स्थित एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची। एनसीबी यहीं से अपना काम कर रही है। एनसीबी ने बॉलीवुड-मादक पदार्थों के कथित गठजोड़ की जांच के सिलसिले में रकुल को तलब किया था।

अधिकारी ने कहा कि राजपूत की गर्लफ्रैंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान रकुल का नाम सामने आया था। एनसीबी पहले ही रिया और एक दर्जन से अधिक लोगों को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार कर चुका है। रिया चक्रवर्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले, रकुल को बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिये कहा गया था, लेकिन उनकी टीम ने दावा किया था कि उन्हें एनसीबी की ओर से समन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को एनसीबी के अधिकारी रकुल के पास गए, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें समन मिल गया है।

रकुल के अलावा एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि को भी शुक्रवार को पूछताछ के लिये बुलाया है।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी उपनगर वर्सोवा में रवि के घर पर छापेमारी की थी। उन्होंने कहा कि टीम ने एक टीवी कलाकार दंपति के घर की तलाशी भी ली थी। इनसे एनसीबी पूछताछ कर चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img