Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आना चाहत है रामरहीम, जेल विभाग से मांगी 20 दिन की आपात पैरोल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को खबर मिली है कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से एक हफ्ते पहले रामरहीम सुनारिया जेल से बाहर आना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने जेल विभाग से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। वहीं, चुनाव आचार संहिता के चलते जेल विभाग ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।

बताया जा रहा है कि, आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव के समय पैरोल कितने उचित रहेगी। सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय हो सकता है। वहीं, सुनारिया जेल के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वे आधिकारिक पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं हैं।

13 अगस्त को मिली ​थी 21 दिनों की फरलो

गौरतलब हों कि, रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था।

वहीं, अब बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। सियासी हलकों में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्योंकि राम रहीम हर चुनाव के समय अपने अनुयायियों को संदेश देते रहे हैं। उनका पंजाब से लगती विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है। अब सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय आ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img