Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अयोध्या में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

  • 120 वर्ष पुराना है अम्मा जी का मंदिर, 19 दिन में तीसरी बार अयोध्या आएंगे सीएम

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या आएंगे।जिला प्रशासन के मुताबिक राधा कृष्ण अम्मा जी के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। बुधवार को 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेगा। वहां से मुख्यमंत्री राधा स्वामी मंदिर गोलाघाट में 12 बजे रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से श्री राम मंत्रार्थ मंडपम में रजत जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे। वहां से राम कथा संग्रहालय पहुंचेंगे।

दीपोत्सव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रामकथा संग्रहालय में मुख्यमंत्री दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक करेंगे। वहां जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 2:05 बजे सरयू अतिथि गृह जाएंगे। वहां आधे घण्टे रहने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी नीतीश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कार्यक्रम स्थल व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

19 दिन में तीसरी बार अयोध्या आएंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अयोध्या काफी महत्वपूर्ण है। वे अयोध्या के सामाजिक, सांस्कृतिक वैभव को लेकर संजीदा हैं। मुख्यमंत्री 19 दिन में तीसरी बार अयोध्या आएंगे। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण व दीपोत्सव की तैयारी के निमित्त अचानक यहां पहुंच गए थे। फिर 28 सितंबर को लता मंगेशकर जी की स्मृति में बने चौक व वीणा के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। अब 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अयोध्या आएंगे।

सीएम ने की थी घोषणा
28 सितंबर को मुख्यमंत्री ने रामानुजाचार्य की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी। रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती पर राम नगरी में उनकी मूर्ति की स्थापना हो रही है।

रामनगरी में पहली बार जगदगुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा लगभग चार फीट लंबी होगी, जो राम जन्मभूमि से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दक्षिण भारत की शैली पर बने राधा कृष्ण मंदिर (अम्मा जी) में स्थापित होगी। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले जगद्गुरु रामानुजाचार्य का भगवान राम के प्रति प्रगाढ़ स्नेह रहा है। मुगलों के शासनकाल में रामानुजाचार्य ने ही सनातन धर्म की स्थापना की थी। संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के प्रमुख चौराहे को रामानुजाचार्य के नाम पर रखने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आने वाले वर्षों में वरिष्ठ साधु-संतों के नाम से अयोध्या में चौराहे बनाए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img