Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता को भेजी रामायण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीटर पर दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में सालों बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं।

शर्मा ने कहा कि ममता को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। भगवान राम का विरोध करना बंद करो। बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान आपने भगवान राम का अपमान किया है। बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में आपको सबक सिखाएगी।

भाजपा नेता ने कहा, ‘ममता दीदी भगवान राम का नाम जपो। मैं आपको रामायण की एक पुस्तक भेज रहा हूं। रामायण को पढ़िए। उम्मीद करता हूं कि आपको सद्बुद्धि आएगी। जैसे पूरी दुनिया में प्रभु श्रीराम के भक्त हैं, आप भी रामायण पढ़कर उनकी भक्त हो जाएंगी और जय श्रीराम का नाम जपने लगेंगी।’

विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष ने कहा कि सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है। इसके लिए देशभर में समर्पण निधि अभियान चल रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें हर वर्ग के लोग अपनी श्रद्धा अनुसार दान दे रहे हैं। ममता दीदी, आप भगवान श्रीराम के नारों से गुस्सा मत होइये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img