Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

विराट कोहली का रियल लाइफ किरदार निभाना चाहते हैं रामचरण

CINEWANI


तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार एक्टर रामचरण इन दिनों ऑस्कर में ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू….’ सांग को मिली जीत को एंजॉय कर रहे हैं। इस सांग को 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गीत के तहत प्रतिष्ठित ऑस्कर से सम्मानित किया गया। ऑस्कर से लौटने के बाद रामचरण ने गृहमंत्री अमित शाह के निमंत्राण पर उनसे दिल्ली जाकर मुलाकात की थी।

इसके बाद उनका महत्व और बढ़ गया है। रामचरण को अमित शाह ने इस जीत पर बधाई दी। फिल्म ‘आरआरआर’ ऑस्कर, के अलावा गोल्डन ग्लोब अवार्ड सहित कई प्रेस्टिजियस अवॉर्ड हासिल कर चुकी है। ‘नाटू नाटू….’ सांग ने तो ग्लोबली अपनी पहचान बना ली है।

फिल्म ‘आरआरआर’ में रामचरण ने रियल लाइफ फ्रीडम फाइटर अल्लूरी सीताराम राजू का रोल प्ले किया, जिसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद रामचरण पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। इसलिए आजकल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनकी काफी डिमांड है।

कहा जा रहा है कि उनके हाथ एक हॉलीवुड का प्रोजेक्ट लग भी चुका है। फिलहाल इस खबर पर रामचरण की ओर से कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है लेकिन कहा जा रहा है कि रामचरण ने पूरी तरह हॉलीवुड में डेब्यू का मन बना लिया है। रामचरण का कहना है कि वो जूलिया रॉबर्ट्स, टॉम क्रूज और बैं्रड पिट जैसे हॉलीवुड दिग्गजों के साथ काम करना चाहते हैं।

रामचरण कियारा आडवानी के साथ ‘आर सी 15’ कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में वो एक ऐसे आईएएस आॅफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जिसका गुस्सा हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इसे ‘जर्सी’ फेम गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में आएगी।

रामचरण, सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी एक कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी झोली में निर्देशक ‘उप्पेना’ फेम बुच्ची बाबू सना ने एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म भी आ चुकी है।

खबरों के मुताबिक यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। रामचरण का कहना है कि यदि विराट कोहली की बायोपिक बने तो, उनका रोल करते हुए उन्हें खुशी होगी। रामचरण को लगता है कि उनका चेहरा मोहरा काफी हद तक विराट से मिलता जुलता है।


janwani address 3

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img