Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रानीपुर विधायक आदेश चौहान खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली में पहुंचे

जनवाणी संवाददाता |

बहादराबाद: कृषि कानूनों के समर्थन में बीजेपी की रैली में रानीपुर विधायक आदेश चौहान स्वयं ट्रैक्टर चलाकर क्षेत्र के किसानों के साथ रैली में पहुंचे। मोदी की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों के समर्थन में बुधवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में हुई किसान रैली में जाने के लिए रानीपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान विधायक आदेश चौहान के बहादराबाद स्थित आवास पर इकट्ठा हुए।

यहां से रैली का नेतृत्व करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान खुद ट्रैक्टर चलाकर हरिद्वार ऋषि कुल मैदान में पहुंचे। इस बीच किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा और रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ ही नए कृषि कानूनों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

रैली मैं रानीपुर क्षेत्र से आए किसानों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने बताया इन नए कानून से किसानों का कोई अहित नहीं होगा। बल्कि जो दलाल बिचोलिये हैं, उनकी दुकानें बंद होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी किसान विरोधी नहीं हो सकते।

74

उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया है। उसे आज वह पूरा करते नजर आ रहे हैं। देश की मौजूदा विपक्षी पार्टियां नहीं चाहती है कि आज का किसान समृद्ध, खुशहाल और शक्तिशाली बने। विपक्षी दलों ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है। उन्होंने कभी किसानों का कभी भला नहीं किया।

नरेंद्र मोदी एक सच्चे प्रधान सेवक की तरह इस देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने जय जवान जय किसान के नारे को सच किया है। जवानों को खुली छूट बॉर्डर पर दी और किसानों के लिए इन कानूनों से उनके लिए सभी रास्ते खोल दिए हैं कि वह देश में कहीं भी जाकर अपना माल बेच सकते हैं।

विधायक रानीपुर के साथ रैली में बहादराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, शिवालिक नगर मण्डल अध्य्क्ष डॉ अमरीश, मण्डल चौक बाजार मण्डल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, महामंत्री चमन चौहान, मण्डल उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, राकेश चौहान, एडवोकेट अमित चौहान, विपिन शर्मा सभासद, मीडिया प्रभारी शोभित चौहान, तुषार गौड़, चेतन चौहान, प्रत्यूष चौहान, हिमांशु चौहान, कवरदीप चौहान, नीरज प्रधान, दिलशाद, अमित वालिया, कमल प्रधान, पंकज धीमान, अजय बबली, अजय मलिक, अशोक मेहता, लोकेश पाल, विकास, मनोज पनालिया, विनीत चौहान, राजीव चौहान, हरदारी चौहान, ठाकुर संजय चौहान, विजय चौहान, हरेंद्र कुमार, विपिन चौहान सभासद, सौरभ, गौरव, बिन्दरपाल, रोहित चौहान, विशाल चौहान, सुनील कुमार, राव जमील, शीतल पुंडीर, विमला डोडियाल, संतोष सैनी, मन्नू रावत आदि किसान भाई ओर पार्टी कार्यकता पहुंचे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img