जनवाणी फीचर डेस्क |
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका वक्त-वक्त पर अपने फैन्स के लिए तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है। इन पोस्ट्स में ज्यादातर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें होती है। साथ ही दीपिका कई फनी पोस्ट करने के लिए भी जानी जाती है। दीपिका ने अब अपने वीकेंड मूड को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। दीपिका इस फोटो में बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
दीपिका ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो खूबसूरत स्माइल देती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगा रखा है जो उनपर काफी सूट हो रहा है। दीपिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा-वीकेंड मूड।
अब उनकी इस फोटो पर फैन्स भी खूब कमेंट और लाइक्स दे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर और दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया है। जैसे ही दीपिका ने ये फोटो पोस्ट की तो रणवीर सिंह ने फौरन इस पर कमेंट किया। रणवीर ने दीपिका की 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में उनके पढ़ाकू किरदार का जिक्र करते हुए लिखा – ओह, हाय नैना तलवार वाइब्स।
इसस पहले भी दीपिका ने अपने कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ब्लश पिंक कुर्ता और डायमंड ईयररिंग्स में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। तस्वीर में एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया था और चोटी बनाई थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘फरवरी’
बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। दोनों स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर पूर्व इंडियन क्रिकेटर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रहे हैं।

इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई देंगे। साथ ही वो ऋतिक रोशन की अगली फिल्म फाइटर में भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म के सितंबर में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

