- खट्टा प्रहलादपुर गांव में ग्रामीणों ने किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: खट्टा प्रहलादपुर गांव में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री क ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव में नवनियुक्त भाजपा जिलामंत्री रणवीर चौधरी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडो व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया। स्वागत करने वालों में अजयवीर प्रधान, फूल सिंह, रामपाल नेता, राकेश जैन, वासुदेव कौशिक, इंदरपाल, विकास रावत, गजराज, राजकुमार, रामशरण, सुधीर, चन्द्रपाल, अतुल, सुधीर, बिजेंद्र, राजेश, राजू, सतेंद्र चौधरी, राजीव प्रधान, विजय फौजी, सुनील, मोनू, धर्मेंद्र, कामेश, गोविंद आदि मौजूद रहे।

