Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रैपिडएक्स: लैब तैयार, खूब करिए रिसर्च

  • इंडियन इंस्ट्ीटयूट आफ फार्मिंग सिस्टम के अन्तर्गत हुआ लैब का निर्माण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनसीआरटीसी ने मोदीपुरम स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मिंग सिस्टम रिसर्च (आईआईएफएसआर) कैंपस में रिसर्च लैब तैयार कर ली है। यह एक आधुनिक रिसर्च लैब होगी जहां छात्र छात्राएं अपने रिसर्च पूरी कर सकेंगे। एनसीआरटीसी द्वारा तैयार की गई यह लैब शीघ्र ही आईआईएफएसआर प्रबंधन को सौंप दी जाएगी।

रैपिड प्रोजक्ट के लिए एनसीआरटीसी ने मोदीपुरम में आईआईएफएसआर से कुछ जमीन ली थी जिसके बदले एनसीआरटीसी ने इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मिंग सिस्टम रिसर्च को उक्त लैब का निर्माण करके दिया है। एनसीआरटीसी प्रवक्ता पुनीत वत्स के अनुसार यहां लैब के निर्माण के साथ साथ एक गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया गया है, जो पहले ही इंस्टीट्यूट को हैंड ओवर किया जा चुका है। 12 सौ स्क्वायर मीटर में बनी इस इस इमारत को आधुनिक तरीके से बनाया गया है।

23 18

इस लैब में छात्र छात्राओं द्वारा किए जाने वाले रिसर्च को मद्देनजर रखते हुए चार इन्स्ट्रूमेंटेशन रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा लो हीट वॉल्स के साथ सॉइल केमिकल लेबोरेट्री, मॉडयूलर बायोलॉजिकल लेबोरेट्री, माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी लेबोरेट्री, ड्राइ रीजेंट स्टोर, वेट रीजेंट स्टोर, एक म्यूजियम, आॅटोक्लेव एंड स्टेरीलाइजेशन चैबंर, इंक्यूबेशन चैंबर, बायो केमिकल लेबोरेट्री, साइंटिस्ट रूम, डाइजेशन चैंबर, फ्यूम हूड चैंबर व 89 सीट वाले एक मीटिंग हॉल का निर्माण किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img