Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बांटी राशन किट

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंड़ित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही असहाय लोगों की मदद करने का भी निर्णय लिया है।

गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मार्ल्पण करते हुए उनको याद किया गया। कोरोना महामारी के चलते बहुत अधिक कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने से परहेज करते हुए, सभी कांग्रेसजनो की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष ने ही माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

बाद में एक जूम मीटिंग के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। मीटिंग में नेहरू जी को याद करते हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष तथा सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग ने बताया कि वास्तव में भारत देश ने स्वर्गीय नेहरू के नेतृत्व में एक नए राष्टÑ के रूप में दुनिया में अपने को स्थापित किया।

ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत के संविधान निर्माण से लेकर गोवा जैसे राज्य का भारत में विलय, देश में आईआईटी, एम्स तथा नवरत्न कंपनियों समेत अनेक औद्योगिक कारखाने लगने, नहरों तथा पुलो से लेकर रेलवे का बड़ा नेटवर्क स्थापित करने में नेहरू जी की भूमिका रही है।

वहीं ओमप्रकाश शर्मा ने लॉकडाउन में असहाय लोगों की मदद के लिए राशन किट, सैनटाईजर, मास्क आदि का वितरण किया गया। यहां मौके अंकुर जैन, प्रवीण पांचाल, सुभाष •ाटनागर, अविनाश शर्मा, मोनू पाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img