Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दिसंबर में 70 दुकानों का राशन हो गया गोल

  • ई-पॉश मशीन में एक बार में बंट रहा एक ही राशन
  • अब दिसंबर नहीं सिर्फ बंट रहा जनवरी का राशन
  • दो दिन की हुई वितरण तिथि में बढ़ोतरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिसंबर माह में जिन कार्डधारकों को ई-पॉश मशीनें बंद होने के कारण राशन नहीं मिल पाया। उन्हें इस माह भी राशन मिल पाना मुश्किल है। ऐसे में 70 दुकानों के साठ हजार से भी अधिक कार्डधारक बिना राशन लिये ही रह जायेंगे। तकनीकी कमी के चलते हजारों कार्डधारकों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। ई-पॉश मशीनों पर अब सिर्फ जनवरी का ही राशन बांटा जा रहा है। दिसंबर वालों को उनका बचा राशन नहीं मिल पायेगा। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से भी दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

बता दें कि राशन कार्डधारकों को महीने में दो बार राशन वितरित किया जा रहा है। जिसमें महीने के शुरू में 5 तारीख से 15 तारीख तक राशन वितरित किया जा रहा है और दूसरी बार में 21 से महीने के आखिर तक राशन वितरित किया जा रहा है। इसमें पहली बार में आयोडीन नमक, तेल और चना गेहूं चावल के साथ ही वितरित किया जाता है और दूसरी बार में सिर्फ गेहूं और चावल वितरित किया जाता है, लेकिन दिसंबर माह में गोदामों पर खाद्यान्न सही समय पर नहीं पहुंच पाया था। जिस कारण राशन का वितरण समय पर नहीं हुआ था।

लोगों को उनके पैकेटों का वितरण ही समय पर नहीं हो पा रहा था। पहली बार के राशन का वितरण ही 20 तारीख के बाद तक होता रहा। जिस कारण दूसरी बार के राशन के वितरण में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दूसरी बार का राशन वितरण 27 दिसंबर से शुरू हुआ जोकि दो या तीन दिन ही हो पाया। यहां ई-पॉश मशीन चलनी बंद हो गई। लखनऊ से ही मशीन को बंद कर दिया गया। जिस कारण जिले में करीब 70 दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो पाया। इससे 60 हजार के आसपास कार्डधारक राशन लेने से वंचित रह गये। उस दौरान इन कार्डधारकों को अगले माह जनवरी में राशन वितरित किये जाने की बात कही गई, लेकिन अब इनका राशन नहीं मिल पा रहा है।

ई-पॉश मशीन पर मिल रहा जनवरी का राशन

यहां बता दें ई-पॉश मशीनों पर इस समय केवल जनवरी माह का राशन वितरित हो रहा है। दिसंबर में जो लोग राशन लेने से रह गये थे उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को राशन नहीं मिला उनका अंगूठा इस माह नहीं लग रहा है। इस माह केवल उन्हीं कार्डधारकों को राशन मिल रहा है, जो जनवरी माह का राशन उठा रहे हैं। दिसंबर का राशन वितरित नहीं हो रहा है।

जबकि अधिकारियों ने दिसंबर में जिन लोगों को राशन नहीं मिला था। उन्हें दिसंबर में राशन देने की बात कही थी। यहां बता दें कि यह राशन ई-पॉश मशीनों के द्वारा ही वितरित हो रहा है। जब मशीनों पर कार्डधारक अंगूठा लगाता है तो वह जनवरी के राशन के लिये ही लग रहा है दिसंबर के लिये नहीं।

जनवरी में वितरण की तिथि दो दिन बढ़ी

यहां 5 जनवरी से 15 जनवरी तक बंटने वाले राशन की तिथि अब बढाÞकर 17 जनवरी कर दी गई है। एआरओ जोगिन्दर सिंह ने बताया कि जनवरी माह का वितरण चल रहा है। दिसंबर में जो लोग राशन नहीं ले पाये थे ई-पॉश मशीनों में उनका अंगूठा नहीं लग रहा है। उन्हें जनवरी माह का ही राशन दिया जा रहा है। उधर इस माह वितरण की तिथि में दो दिन की बढ़ोतरी की गई है। 15 जनवरी से बढ़ाकर तिथि को 17 जनवरी कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img