Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जानिए, रवीना टंडन भोपाल आकर क्यों हुईं नाराज ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भोपाल में आकर नाराज हो गई। नाराजगी की वजह थी वन विहार में बाघों की सुरक्षा व्यवस्था। उन्होंने एक वीडियो के जरिये अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली है। उनका आरोप है कि कुछ बदमाश वन विहार में पिंजरों में मौजूद बाघों पर पथराव कर रहे हैं। उनका अपमान कर रहे हैं।

रवीना टंडन फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आई हुई है। सोमवार को रवीना टंडन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है कि भोपाल के वन विहार में पर्यटक (बदमाश) बाड़े में बंद बाघ पर पथराव कर रहे हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर हंसते है। मुस्कराते हुए बाड़े की फेंसिंग को हिलाते हुए पत्थर फेकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा है। यह उनके अपमान का विषय है। वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें महिला पूछ रही है क पत्थर किसने मारा। इस पर बाघ के बाड़े के पास खड़े युवा एक-दूसरे को देखते हुए हंसते हैॆ।

वन विहार में जंगली जानवरों की सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर उदासीनता जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कुछ दिन पहले ही वन विहार में एक पयर्टक की गाड़ी के नीचे आने से सियार की मौत हो गई थी। इस मामले को दबाने के लिए वन विहार के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे दफना दिया, जबकि नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया जाना था। इस मामले में जांच के नाम पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी।

वन विहार में वाहनों की स्पीड 20KM प्रति घंटा तय है। इसके बावजूद कई बार पर्यटक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते है। जिसकी मॉनीटरिंग के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वन विभाग के जिम्मेदारों का पूरा फोकस पर्यटकों से आय बढ़ाने पर रहता है। कुछ जगह मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात दिखते है, लेकिन वह भी कुछ जगह ही है। इसका फायदा उठाकर कई बार पर्यटक जंगली जानवरों पर पत्थर फेंकने जैसी घटना का अंजाम देते रहते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img