Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर हुआ रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दमदार अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक घर के बड़े से गेट से होती है, जिसके बैकग्राउंड में कार्तिक आर्यन कह रहे हैं, “जब बात परिवार पर आए तो डिस्कशन नहीं करते बल्कि एक्शन करते हैं।” शहजादा के इस वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने जबरदस्त एक्शन से दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ का यह टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ‘शहजादा’ के टीजर को रिलीज के एक ही घंटे में 192k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ के टीजर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “दिन पर दिन कार्तिक आर्यन यह साबित कर रहे हैं कि वह स्टीरियोटाइप एक्टर नहीं हैं जो केवल कॉमेडी और रोमांस में कंफर्टेबल होते हैं। वह हर बार नई शैली की खोज कर रहे है। पहले फ्रेडी और फिर शहजादा। कार्तिक को अब एक्शन फिल्म में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटिड हूं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उस मां को कोटि कोटि नमन है जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया जिसकी एक्टिंग पूरी दुनिया पसंद करती हैं।”

33 17

बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु ‘ का हिंदी रीमेक है। अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने साउथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में अब कार्तिक अल्लू अर्जुन की फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं।

रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शहजादा’ में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ ही कृति सेनॉन और मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। ‘शहजादा’ का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img