Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आईआरसीटीसी लाया है लखनऊ से बैंगलोर, मैसूर, ऊटी और कूर्ग के लिए हवाई यात्रा पैकेज

जनवाणी ब्यूरो \

लखनऊ: आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ जनवरी माह की छुट्टियों में बैंगलोर, मैसूर, ऊटी और कूर्ग के लिए हवाई यात्रा पैकेज, 24 जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2024 तक, 06 रात्रि एवं 07 दिन के लिए लॉंच किया गया है।

इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से बैंगलोर जाने एवं आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है तथा ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है। स्थानीय भ्रमण ए0सी0 वाहन द्वारा कराया जायेगा।

मैसूर में देवी चामुंडी को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर चामुंडी मंदिर, बृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस और वाडियार राजवंश का आधिकारिक निवास, बांदीपुर नेशनल पार्क को देखने का मौका मिलेगा।

ऊटी में चाय की फैक्ट्री, मोम संग्रहालय, रोज़ गार्डन सुरम्य ऊटी झील में नाव की सवारी का आनंद लें सकेंगे।

कूर्ग- जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है, में पाइन फ़ॉरेस्ट शूटिंग स्पॉट और 9 मील शूटिंग पॉइंट का वेनलॉक डाउन, दुबारे एलिफेंट कैंप का दौरा, कुशल नगर में मठ के दर्शन, अभय जलप्रपात, राजा की सीट का भ्रमण कराया जायेगा।

  • बैंगलोर- इस्कॉन मंदिर एवं बैंगलोर महल का भ्रमण कराया जायेगा।
  • तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू-40900/- प्रति व्यक्ति है।
  • दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू- 42850/- प्रति व्यक्ति है।
  • एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू- 55250/- प्रति व्यक्ति है।
  • माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू-36600/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू- 34100/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।
  • इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायगी। इसमे LTC की सुविघा भी उपलब्घ है।

उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img