- पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार, भावनपुर पुलिस ने किया कई लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेडिकल थाना के शास्त्री नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपने साथी सुधीर वर्मा और उसकी बहन मीनू के साथ मिलकर रियल स्टेट का कारोबार करते है। जिसके चलते वह जमीन की खरीदारी करने के बाद कालोनी काटकर बेचते हैं। उसने बताया कि 2015 में कालोनी काटने के लिए उसे जमीन की खरीदारी करनी थी। जिस राजपाल दलाल ने सिविल लाइन थाना के छिपी टैंक निवासी सतीश गर्ग और उसके दोनों बेटों सौरव गर्ग और नितिन गर्ग से मुलाकात कराई।
सतीश गर्ग और उसके दोनों बेटों ने भावनपुर थाना के गांव हसनपुर और मुरली पुर में लगभग 27000 वर्गगज भूमि अलग-अलग खसरा नंबर पर दिखाते हुए बेचने की इच्छा जाहिर की। जिसके चलते उसने अपने साथी और उसकी बहन के साथ मिलकर सतीश और उसके बेटों के खाते में जमीन की खरीदारी के नाम पर 1 करोड़ 56 लाख रुपये डाल दिए। इसी बीच उसे जमीन के बारे में जानकारी मिली कि उक्त जमीन का बाद एसडीएम की कोर्ट में किसी अन्य युवक के साथ चल रहा है।
जिस पर उसने जमीन के बारे मे सतीश और उसके बेटों से बातचीत की। कुछ दिनों तक वह जमीन दिलाने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही देते रहे, लेकिन गत 30 अक्तूबर को उसे कोर्ट में जमीन नाम कराने के लिए बुलाया, जहां पर सतीश गुप्ता और उसके दोनों बेटों सौरव गर्ग, नितिन गर्ग, तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
जिस पर पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं, पुलिस के आलाधिकारियों के आदेश पर भावनपुर पुलिस ने सतीश गुप्ता, नितिन गर्ग, सौरव गर्ग और तीन अज्ञात के विरुद्ध धारा 406, 420, 467, 68, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
आफिस का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
मेरठ: भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम स्थित किनानगर रोड निवासी सत्यपाल के मकान व आॅफिस का ताला तोड़कर सोमवार को चोरों ने ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। इसी बीच पड़ोस में सो रहे युवक की आंख खुल गई। जिस पर उसने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धारा मेें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

