Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

तालिबान का असली चेहरा!, देखें वायरल वीडियो!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी पूरी होते ही यहां तालिबान का तांडव शुरू हो गया है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तालिबानी आतंकवादियों ने अमेरिका के एक मददगार को अमेरिका के ही हेलीकॉप्टर से लटकाकर फांसी दी और फिर पूरे शहर में घुमाया। तालिबान ने महीनों चले भीषण हिंसा के दौर के बाद अफगानिस्तान की सत्ता करीब 20 साल बाद फिर से हासिल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हेलीकॉप्टर भी अमेरिका का ही था। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान के कांधार का है। इस वीडियो में अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर को उड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे रस्सी से एक शव लटका था। इस वीडियो को कई पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने शेयर किया है। कई लोगों ने इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है।

वीडियो में यह साफ नहीं हो रहा है कि हेलीकॉप्टर से लटका व्यक्ति जीवित है या नहीं। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तालिबानी आतंकियों ने एक व्यक्ति के शव को बांधा था जिसकी उन्होंने हत्या की थी।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने पिछले महीने अफगानिस्तान में कम से कम सात ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पहुंचाए थे। इसके अलावा पिछले 20 साल से वह यहां जो इन्वेंटरी बना रहा था वह अलग है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ये सभी साजोसामान अफगानिस्तान में ही रह गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img