Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

पीएल शर्मा रोड पर हाल ही में बनी सड़क टूटी, हंगामा

  • जिस समय सड़क का निर्माण कराया गया था
  • तब लोगों ने किया था अच्छी खासी सड़क पर दोबारा से निर्माण का विरोध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम द्वारा पीएल शर्मा रोड पर हाल ही में एक अच्छी खासी सड़क पर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसका स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया था,साथ ही सड़क का यदि दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है तो वह मानक के अनुसार गुणवत्तापरक होना चाहिए। लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि नई सड़क जोकि हाल ही में बनी थी। वह अब जगह-जगह से टूटने लगी है। शुक्रवार को दुकानदारों ने हाल ही में बनी सड़क के टूटने को लेकर हंगामा किया और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।

पीएल शर्मा रोड एक ऐसा वीआईपी रोड है। जिस पर अधिकतर व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। जिसमें पूर्व में जो इस मुख्य मार्ग पर सड़क बनी थी,उसको स्थानीय लोगों द्वारा दोबारा से निर्माण नहीं कराए जाने की मांग भी निगम के अधिकारियों से की गई थी। आरोप है कि विरोध के बावजूद इस पुरानी सड़क पर दूसरी नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लोगों का कहना है कि इस नई सड़क पर दूसरी जो सड़क का निर्माण कराया गया इस बजट को किसी अन्य सड़क पर भी लगाया जा सकता था, लेकिन अच्छी खासी सड़क पर दोबारा से निर्माण नियम विरुद्ध तो किया ही गया

04 11

वहीं दूसरी तरफ मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया।जिस कारण यह हाल ही में बनी लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क-अब जगह जगह से टूटने लगी है। लोगों द्वारा सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार का विरोध शुरू कर दिया और अब मामले की शिकायत अधिकारियों के साथ मीडिया से भी की जाने लगी है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर इस तरह की घटिया स्तर की निर्माण सामग्री से नई सड़कें तैयार की जा रही है। इस मामले में दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की भी मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img