Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

यहां निकली स्कूल टीचर के 170461 पदों पर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक (स्कूल टीचर) के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। बीपीएससी द्वारा बिहार स्कूल टीचर भर्ती 2023 के तहत कुल 170461 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर 12 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

बिहार विद्यालय अध्यापक हेतु शैक्षणिक योग्यता:

  • प्राथमिक अध्यापक (कक्षा 1 -5) के लिए: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी.एड.) उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • माध्यमिक अध्यापक (कक्षा 9 – 10) के लिए: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/ स्नातकोत्तर तथा शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • उच्च माध्यमिक अध्यापक (कक्षा 11 – 12) के लिए: अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को): प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

मूल निवासी: आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

नागरिकता: अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: सभी आवेदकों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए: 750/-

  • सभी आरक्षित/अनारक्षित वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए: 200/-

  • एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 200/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img