Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

बिहार में शिक्षा सेवकों के 2578 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बिहार शिक्षा विभाग जल्द ही अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत करीब 2578 उम्मीदवारों को शिक्षा सेवकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है।

इस बिहार टोला सेवक भर्ती 2023 के लिए इच्छुक और मैट्रिक पास अभ्यर्थी बिहार शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.educationbihar.gov.in के माध्यम से 19 अगस्त 2023 से 04 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बिहार टोला सेवक भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: इस बिहार शिक्षा टोला सेवक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्‍यर्थियों की न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास या समकक्ष होनी चाहिए।

आयु सीमा: इन पदों पर नियुक्ति हेतु न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा बिहार सरकार के नियमानुसार होगी।

राष्ट्रीयता: भारतीय।

चयन प्रक्रिया: इस बिहार टोला सेवक (शिक्षा सेवक) भर्ती 2023 में प्रतियोगी का चयन मैट्रिक या समकक्ष में प्राप्त अंकों का प्रतिशत और अनुभव अंक जोड़कर मेघा सूची के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.educationbihar.gov.in पर जाएं।

  • बिहार टोला सेवक भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और बिहार टोला सेवक भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरें।

  • फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img