Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

चार धाम यात्रा: दो दिन में ही साइट पर अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन फुल

  • यात्रा शुरू होने से पहले ही आने लगी थी बुकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चार धाम यात्रा को शुरू हुए अभी तीन दिन ही बीते हैं, लेकिन दो दिनों में ही साइट पर अक्टूबर तक के रजिस्ट्रेशन फुल हो चुके हैं। यात्रा पर जाने वालों को अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिये इंतजार करना होगा। उधर, ट्रेवल्स एजेंसियों पर भी यात्रा के लिये जानकारी लेने लोग पहुंच रहे हैं।

बता दें कि कारोना के कारण चारधाम यात्रा पिछले कई माह से बंद थी, लेकिन अभी हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू की है। यात्रा के शुरू होन से ट्रैवल्स एजेंसियों के यहां भी जानकार लेने वालों की भीड़ लगी हुई है। चार धाम यात्रा पर जाने के लिये लोग खूब जानकारी ले रहे हैं। उधर, ट्रैवल्स एजेंसियां भी इस मौके पर भुनाने की तैयारी कर रहे हैं।

जिंदल ट्रैवल्स के आयुष जिंदल ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही उनके पास यात्रा के लिये फोन आने शुरू हो गये थे। अब यात्रा शुरू होने के दो दिन बाद ही रजिस्ट्रेशन किये जाने वाली साइट पर अक्टूबर माह तक की बुकिंग फुल हो चुकि है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन करना काफी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि साइट ओपन होने के बाद ही पता चल पायेगा कि क्या क्या फोरमैलिटी पूरी करनी होगी।

उन्होंने बताया कि बुकिंग के लिये लोग काफी संख्या में जानकारी कर रहे हैं। अभी उनके पास उन लोगों के फोन अधिक आ रहे हैं जो ट्रैवल्स एजेंसियों से ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिये कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर रजिस्ट्रेशन के लिये साइट ओपन होती है तो काफी संख्या में बुकिंग मिलने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img