Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

राहत: अभी बंद नहीं की जाएगी टिहरी बांध से जलापूर्ति

  • उच्चाधिकारियों के स्तर पर हुई वार्ता के बाद संयंत्र के अपग्रेडेशन का कार्य 31 मई तक स्थगित
  • खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बराबर मिलता रहेगा पानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए टिहरी बांध से जलापूर्ति बंद करने का निर्णय एक पखवाड़े के लिए टाल दिया है। उच्चाधिकारियों के स्तर पर हुई वार्ता के दौरान टिहरी संयंत्र के अपग्रेडेशन का काम अब 31 मई के बाद करने का निर्णय लिया जाएगा। बीती 14 मई मंगलवार से पानी का संकट पैदा होने की सूचना ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और किसानों की बेचैनी बढ़ा दी थी। इस दौरान पानी बंद होने से किसानों के समक्ष पैदा होने वाली स्थिति मीडिया की सुर्खियां बनी रहीं।

जिसको लेकर किसानों ने भी आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग उठाई। किसानों के समक्ष खरीफ की फसलों को पानी देने में आने वाले संकट के संबंध में उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें यही उचित समझा गया कि टिहरी बांध से फिलहाल पानी की आपूर्ति जारी रखी जाए और संयंत्र को अपग्रेड करने का काम 31 मई के बाद कराया जाए। इस पर सहमति बनने के बाद गंगनहर में 13 हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति लगातार जारी रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि टिहरी बांध से मेरठ खंड के लिए गंगनहर में तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। जबकि शेष पानी अलकनंदा और भागीरथी नदियों से मिलता है। मेरठ खंड के लिए 13 हजार क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। जिसमें से 700 क्यूसेक एबी, 500 क्यूसेक देवबंद, 500 क्यूसेक देवबंद समानांतर, 1500 क्यूसेक अनूपशहर, 5000 क्यूसेक आगरा-मथुरा मंडल, 1200 क्यूसेक मेरठ-दिल्ली और 1000 क्यूसेक पानी मुजफ्फरनगर को दिया जाता है। वर्तमान में 13 हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति होने के कारण किसानों को राहत मिल गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img