Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

हाल-ए-मनसबिया: कब्रों की जगह बना दी कार पार्किंग

  • लूट का अड्डा बन गया है मनसबिया का कब्रिस्तान
  • इंतजामिया कमेटी को सिर्फ ऊपरी कमाई से मतलब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेशर्मी की इससे बड़ी इंतहा क्या होगी कि विलासिता के जीवन में लोग इस बात को भूल गये हैं कि मरने के बाद इसी जमीन पर फना हो जाना है, लेकिन सबको दिख रही है तो सिर्फ पैसे की चमक। इसी पैसे की चकाचौंध में सब जायज-नाजायज कर्मों को अंजाम दिया जा रहा है। कब्रिस्तानों में मुर्दे दफनाने के लिए भले ही जगह कम पड़ रही हो, लेकिन इन कब्रों की जगह को भी कब्जाकर पार्किंग बना दी गई है।

खुली गुंडागर्दी की मिसाल इससे भी लगाई जा सकती है सोशल साइटस ‘जस्ट फॉर डायल’ पर बाकायदा कब्रिस्तान में बनाई गई इस कार पार्किंग का धड़ल्ले से प्रचार भी किया जा रहा है। जिम्मेदारों को सिर्फ अपनी ऊपरी कमाई से ही ताल्लुक है। मेरठ के पुराने कब्रिस्तानों में शुमार शिया समुदाय का भी रेलवे रोड पर मनसबिया अरबी कालेज में कर्बला के साथ-साथ कब्रिस्तान भी है। यहां मुहर्रम के मौके पर शियाओं के अलम, ताजिये और तबर्रूकात दफनाये जाते हैं, लेकिन इस कब्रिस्तान में आने वाले वक्त में मुर्दों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल पायेगी।

क्योंकि पहले से ही जमीन से तंग हो रहे इस मनसबिया कब्रिस्तान में अब धड़ल्ले से गाड़ियां पार्क कराई जा रही हैं। यानि यहां के इंतजामिया को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि मरने के बाद यहां आने वाले मुर्दों को कहां दफनाया जायेगा। उसने तो कई कब्रों को भी तोड़कर वहां पर लाइन से गाड़ियों को पार्क करा दिया है। यहां खड़ी बेशकीमती गाड़ियों पर चढ़ी धूल व गर्त बता रही है कि महीनों से यहां सिर्फ गाड़ियां ही पार्क हो रही हैं।

कब्रिस्तान की जगह को महफूज रखने के लिए हरे रंग के पर्दे लगाये गये थे, लेकिन वह पर्दे भी फाड़कर गाड़ियों को सीधे कब्रों के ऊपर ही खड़ा करा दिया गया है। इस संबंध में मनसबिया के मुतवल्ली दानिश जाफरी से उनके कार्यालय के साथ फोन पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने न तो कार्यालय में मुलाकात की और न ही फोन पर जवाब देना गवारा किया।

11 14

‘जस्ट फॉर डायल’ पर होती है गाड़ियों की पार्किंग

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस समय सोशल साइट्स का जमाना चल रहा है। इसलिए कब्रिस्तानों में भी गाड़ियां पार्क कराने वालों ने कब्रिस्तान में किये जा रहे अपने इस नाजायज कारोबार को फैला दिया है। सोशल साइट्स ‘जस्ट फॉर डायल’ पर आप मनसबिया पर गाड़ी पार्क कराने के लिए एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। इसमें अपनी उपलब्धियों का बखान करते हुए बेशर्मी से कहा गया है कि अपनी कार छोड़ने और उनके लिए पार्क करने की अनुमति देकर ग्राहकों को सुविधा और विलासिता प्रदान की जाती है। इससे उपयुक्त पार्किंग स्थान ढूंढने का समय और प्रयास बचता है और ग्राहकों को सीधे अपने गंतव्य तक जाने की सुविधा मिलती है।

कई महंगे रेस्तरां, होटल, कैसीनो, मॉल, अस्पताल और कार्यक्रम बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए वैलेट पार्किंग सेवाओं का उपयोग करते हैं। पेशेवर, लाइसेंस प्राप्त वैलेटों की एक टीम के साथ मनसबिया कार पार्किंग बड़े स्थानों से लेकर निजी कार्यक्रमों तक, सभी पार्किंग आवश्यकताओं को समायोजित कर सकती है। मेरठ निवासियों और आगंतुकों की पार्किंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह सेवा मानक घंटों के साथ सुबह से रात तक संचालित होती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img