Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

तनाव दूर करने वाले खाद्य पदार्थ

Sehat


सुनीता गाबा |

प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ शिखा शर्मा के अनुसार बहुत से खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनसे तनाव को कम या दूर किया जा सकता है। उनके अनुसार भोजन में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने से हमारे दिमाग पर प्रभाव पड़ता है। भोजन में लौह तत्व की कमी होने पर स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती है जबकि तांबे की कमी होने पर स्नायुतंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। कुछ विटामिन और पोटेशियम पार्किन्सन डिसीज बढ़ने से रोकते हैं।

दही और लस्सी
क्या आपने कभी अनुभव किया है कि ठंडी लस्सी पीने के बाद प्राय: नींद आ जाती है। लस्सी आपको तनाव रहित कर देती है, क्योंकि इससे ट्रिपटोफेन के स्तर में वृद्धि होती है। दही में लेक्टिक एसिड भी होता है जो आंतों में भोज्य पदार्थों की सड़न को रोकता है और शरीर को तनावरहित करता है।

फलों का रस
एक प्रयोग में पिंजरे में बंद चूहों को शर्बत पीने को दिया गया। 45 मिनट के भीतर उनके उत्तेजित व्यवहार में कमी देखी गई। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका कारण सिरोटोनिक स्तर में वृद्धि था। फलों का रस पीने से हमें भी यह लाभ हो सकता है।

चीज
प्रोसेस्ड चीज में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है जो बाद में डोपामिन में बदल जाता है और यह हार्मोन हमारे मूड को अच्छा रखने का गुण रखता है, इसलिए लोग मूड खराब होने पर चीज खाना पसंद करते हैं।

विटामिन बी कांपलेक्स
विटामिन बी की कमी से व्यक्ति का मूड खराब होता है। ऐसे में अंडा, दूध, पपीता आदि जैसे पदार्थ लेने चाहिए जिसमें विटामिन बी होता है।

नमक
नमक हमारे शरीर में उपस्थित एड्रिनल ग्लैंड्स को उत्तेजना देता है और रक्तचाप बढ़ाता है जिससे मन में संतुष्टि की भावना उत्पन्न होती है अत: पहाड़ी नमक का उचित मात्र में सेवन बहुत लाभप्रद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img