Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अवैध निर्माण को दो दिन में हटाए जाने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन निर्माण के दौरान बाधक बन रहे अवैध निर्माण न हटाये जाने की शिकायत परएडीएम ने मौके पर पहुँच कर निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा फोरलेन पर किये गए अवैध निर्माण को दो दिन में हटाये जाने की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि हाइवे अथारिटी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से निमार्णाधीन फोरलेन पर से अभी तक अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने की शिकायत की थीं। जिस पर बुधवार को एडीएम ई एसडीएम एस एन शर्मा व तहसीलदार नितिन राजपूत व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर हाइवे पर पहुंचे और वहाँ पर मौजूद अवैध निर्माण का निरीक्षण किया और इस सम्बंध में उन्होंने तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम एस एन शर्मा ने अवैध निर्माण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वे दो दिन के भीतर अपने अपने अवैध निर्माण को स्वयं हटा दें अन्यथा उसके बाद यानी 5 जून को अभियान चलाकर प्रशासन स्वंय अवैध निर्माण को हटवाएगा। जिसका खर्च भी उन्हीं को वहन करना होगा। प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अवैध निर्माणकर्ताओ में हड़कंप मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img