Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Tan Removal Scrub: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के टैनिंग हटाएं, घर पर बनाएं ये स्क्रब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भले ही अब मई-जून जैसी चिलचिलाती धूप न पड़ रही हो, लेकिन फिर भी धूप का असर कम नहीं हुआ है। हर दूसरा व्यक्ति टैनिंग से जूझ रहा है। सूरज की किरणें हल्की हों या तेज, उनका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। यही कारण है कि लोग टैनिंग हटाने के लिए महंगे-महंगे स्क्रब और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप भी पैसे खर्च करके थक गए हैं, लेकिन फिर भी टैनिंग नहीं जा रही है हमारा नुस्खा ट्राई करके देख लीजिए। यहां हम आपको कॉफी से बने ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी स्किन खिल उठेगी।

दरअअसल, आज के समय में कॉफी सिर्फ थकान दूर करने का जरिया ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब भी है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, एक्सफोलिएटिंग गुण और कैफीन स्किन को टाइट, क्लीन और रिफ्रेश करने में मदद करते हैं। तो आइए आपको भी इस स्क्रब के बारे में बताते हैं।

स्क्रब बनाने का सामान

कॉफी पाउडर – 2 चम्मच

नारियल तेल – 1 चम्मच

चीनी – 1 चम्मच

शहद – 1/2 चम्मच

विधि

अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इस स्क्रब को तैयार कैसे करना है। तो इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर निकाल लें। इसके बाद इसमें नारियल का तेल एक चम्मच, एक चम्मच पिसी हुई चीनी और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। सभी चीजों को एकसार में मिक्स करने के बाद पेस्ट तैयार कर लें।

इस्तेमाल का तरीका

अब जान लेते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है तो उसके लिए पहले तो टैनिंग से प्रभावित त्वचा को अच्छी तरह से धोकर साफ करें और फिर ब्रश की मदद से स्क्रब को त्वचा पर अप्लाई करे।

अब इसे 3-4 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे या शरीर पर गोल-गोल मसाज करते हुए लगाएं। इस स्क्रब की मदद के कुछ देर स्किन पर मसाज करें और फिर सामान्य पानी से धो लें।

इस्तेमाल कब करें

ये स्क्रब काफी लाभकारी है, लेकिन फिर भी हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। यदि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो उसकी वजह से आपकी स्किन और भी ज्यादा रूखी हो सकती है।

ये फायदा मिलेगा

हफ्ते में दो बार इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपको काफी लाभ मिलेगा। ये स्क्रब त्वचा को निखारने, रोमछिद्र खोलने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। स्किन की टैनिंग हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो बस बिना सोचे बस एक बार पैच टेस्ट करें और फिर अपनी दमकती त्वचा को देखकर इतराएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img