जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देश की राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले कोच अविनाश चंद्र सक्सेना का रविवार को निधन हो गया। गंगानार निवासी कोच ने 70 से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।
जिसमे पूनम बिश्नोई, अंशी दलाल और ओलंपियन गरिमा चौधरी जैसे नाम शामिल हैं। स्व. अविनाश सक्सेना ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम, जिमखाना, पुलिस लाइन और आरजी कॉलेज में भी जूडो के गुर सिखाए हैं।
इस मौके पर ओलंपियन गरिमा चौधरी ने दु:ख जाहिर करने हुए कहा की यह खेल जगत के लिए बढ़ी क्षति है। शहर से जूडो लगभग खत्म ही होता जा रहा है।

