Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

रेणु नागर के प्रेमी ने किया सुसाइड, सिंगर आईसीयू में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अलवर शहर से रियलिटी शो इंडियन आइडल में भाग ले चुकी सिंगर रेणु नागर के प्रेमी रवि नट की बीती रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रेमी की मौत की खबर सुनने के बाद सिंगर रेणु नागर भी मानसिक तनाव में आने के बाद बेहोश हो गई थीं। बेहोश अवस्था उन्हें मित्तल अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल रेणु की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। देर रात सिंगर के प्रेमी रवि नट को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि एक माह पहले रवि नट इंडियन आइडल फेम प्रेमिका रेणु नागर के साथ फरार हो गया था। उसके बाद गायिका के पिता ने महिला थाने में बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था और 5 दिन पहले ही वे लौटे थे।

पुलिस की पूछताछ पर सिंगर का बयान दर्ज होने के बाद रवि नट को रिहा कर दिया था। उसके बाद बीती रात रवि ने जहरीला पदार्थ का खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में रवि नट के पिता का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किस कारण किया है उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में एनईबी थाना पुलिस ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।

बता दें कि रवि नट भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है और अलवर में किराए के मकान में रहता था, लेकिन फिलहाल वह अपने गांव नगर में रह रहा था।

पुलिस ने शव को राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और नगर थाना पुलिस जिला भरतपुर से आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

गौरतबल है कि रेणु नागर के प्रेमी रवि नट उनके घर तबला सीखने आता था और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। जून में दोनों फरार हो गई थे। तब रेणु नागर के पिता ने भगा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। रवि नट के दो बच्चे और पत्नी हैं, जो परिवार के साथ भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img