Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

समाधान दिवस : 69 शिकायत आई, मात्र दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

  • समाधान दिवस के दौरान 103 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

जनवाणी ब्यूरो |

बड़ौत: तहसीलमें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी
शकुन्तला गौतम ने जनता की समस्या एवं शिकायतें सुनी। जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा बड़ोत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस लॉकडाउन के बाद पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमे 2 शिकायतों का मोके पर निस्तारण हुआ। कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही फरियादी की समस्या सुनी गई।

103 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। तहसील के मुख्य गेट पर ही कोविड-19 हेल्प डेस्क बना हुआ था। जिसमें राजस्व विभाग की 29, पुलिस विभाग की 20, विद्युत विभाग की 6, नगरपालिका बड़ौत दो, विकास विभाग दो, स्वास्थ्य विभाग में एकनगर पंचायत टिकरी एक, चकबंदी विभाग एक, शिक्षा विभाग एक, नलकूप विभाग एक, डीपीआरओ एक,कृषि उपनिदेशक, नगर पंचायत छपरोली से एक शिकायत प्राप्त हुई।

इस प्रकार 69 शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें हैं इन शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाए। समाधान से शिकायतकर्ता अवश्य संतुष्ट होना चाहिए।

उन्होंने कहा जब शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भ को अवश्य देखें और उनका त्वरित गति से निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा हम सब को शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध होना है। उन्होंने कहा कोरोनावायरस की हमें अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करना है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img