Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

UP B. Ed Result: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल बने टॉपर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को औपचारिक रूप से घोषित कर दिया गया। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया।

इस परीक्षा में मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। सूरज की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ऐसे देखें परिणाम

1.पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधाकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
2.अब ऊपर ही दिख रहे “UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025” बटन पर क्लिक करें।
3.आपको एक नये पेज पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।
4.अब अगले चरण में “CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD” वाले बटन पर क्लिक करें।
5.अब आपसे लॉगिन डिटेल मांगी जाएंगी।
6.अपनी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
7.परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
8.भविष्य की जरूरतों के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

परीक्षा का आयोजन

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का सफल आयोजन इस वर्ष राज्यभर में किया गया था, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परिणाम जारी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया, जिससे छात्रों को बेहतर अवसर मिल सके।

अब आगे?

जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और काउंसलिंग से जुड़ी सभी आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी कर लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img