Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रिटायर्ड कर्मचारी अहम् पदों पर जमे

  • खाली पदों पर नहीं हुई भर्ती, अधिकारी परेशान
  • रिटायर्ड कर्मचारियों का था सहारा, 31 मई को हटाए गए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सूबे के मुखिया के आदेश हैं कि जो अधिकारी बरसों से एक ही पटल पर जमे हैं, उन्हें बदला जाए, लेकिन यहां तो ऐसे भी हालात हैं कि जो अधिकारी या कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं वह भी कुर्सी पर बैठे हैं और महत्वपूर्ण और गोपनीय कार्य करते नजर आ रहे हैं।

यह हालात यहां मेरठ स्थित आवास विकास परिषद कार्यालय के हैं। यहां बाबुओं समेत एई तक रिटायर्ड होने के बाद भी कार्य करते नजर आते हैं और विभाग में कुर्सी पर बैठकर कार्य संभाले हुए हैं, लेकिन जब हकीकत को जाना गया तो पता चला कि विभाग में स्टाफ की इतनी कमी है कि रिटायर्ड कर्मचारियों का भी सहारा ले लिया जाता है।

आवास विकास परिषद कार्यालय की बात करें तो यहां स्टाफ की कमी लंबे समय से चली आ रही है। जिसके कारण यहां विभागीय कार्य अधूरे रह जाते हैं। यहां कई विभागों में अब भी कुछ रिटायर्ड कर्मचारी कार्य करते दिखाई दे जाते हैं, लेकिन यह संख्या पहले कुछ अधिक थी लेकिन शासन की सख्ती के बाद यहां से आधे से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों को हटा दिया गया, लेकिन अब भी कुछ विभाग ऐसे हैं जहां रिटायर्ड कर्मचारियों के सहारे कार्य चल रहा है।

विभाग में 16 जेई होने चाहिए, लेकिन यहां सिर्फ एक ही जेई है। जोकि पूरा जिला संभाले हैं। कई ऐई यहां से रिटायर्ड हो चुके थे, लेकिन वह बीते दिनों तक यहां कार्य कर रहे थे। शासन की सख्ती के बाद उन्हें हटाया गया तो यहां काम का बौझ फिर से बढ़ गया। जिससे अधिकारी परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिटायर्ड तो लगातार अधिकारी और कर्मचारी हो रहे हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है।

जब रिटायर्ड कर्मचारियों को लेकर एसी राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले जो रिटायर्ड कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा था वो अब नहीं लिया जा रहा है। 31 मई को सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है। अब एक या दो कर्मचारी ऐसे हैं। जिनसे कभी कभी मदद ले ली जाती है।कुछ विभागो में अब भी कार्य कर रहे हैं रिटायर्ड कर्मचारी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img