Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं विकास कार्याे की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • समस्त उप जिलाधिकारियो को वसूली के सम्बन्ध में नियमित रुप से बैठक कर राजस्व में बढोत्तरी के निर्देश दिए।

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं जनपद के विकास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं सहित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की स्थिति एवं अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराये जा रहें कार्याे में प्रगति से सम्बंधित समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने स्टाम्प देय, वाणिज्य देय, आबकारी देय, विद्युत देय, परिवहन देय, कृषि विपणन, वन विभाग, खनन, सिचांई, भू-राजस्व इत्यादि एवं बकायादारो की राजस्व वसूली पर जानकारी लेत हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये जनपद में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तालाबोंॉ कब्रिस्तान एवं शमशान की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही सख्ती से करें तथा ऐसे लोगो को चिन्हित कर उन पर माफियाओं की कार्यवाही सुनिश्चित करें । साथ ही ऑनलाईन खसरा फीडिंगॉ स्वामित्व योजनाॉ भूदृमानचित्रों का डिजाईटेशन पर निरन्तर कार्य करें।

जिलाधिकारी ने विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षाॉ सरकार द्वारा किसानों को दिये जा रहे अनुदान/छूट खाद बीज की उपलब्धताॉ किसान सम्मान निधि योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहे गोल्डन कार्ड धारको को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों आदि के बारे में भी जागरूक किया जाए। बैठक में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के सापेक्ष आधार सीडिंग कराये जाने के कार्य में प्रगति आदि से सम्बंधित दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला निर्माण एवं आर आर सी सेन्टर हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए जिला पूर्ति, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना नहरों की सफाई सहित राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न गतिविधियों के अनुपालन हेतु गठित जिला पोषण समिति के कार्याे की गहन समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिये कि सभी अधिकारीगण वित्तिय नियमावली के अन्तर्गत ही नियमानुसार कार्य कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण अपने विभाग से सम्बंधित विकास कार्याे, योजनाओं आदि में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ स्वयं के स्तर पर भी एक निश्चित समय अन्तराल में अवश्य करते रहें, जिससे किसी भी प्रकार के फाल्ट/अवरोध का तत्समय निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

साथ ही जिलाधिकारी ने गन्ना केन्द्रों पर घटतौली के संबंध में प्राप्त हो शिकायतों का संज्ञान ग्रहण करते हुए समस्त धर्मकांटा पर जांच कराये जाने के निर्देश दियें।जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में जल निगम, विद्युत, मनरेगा, खाद्यन्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, स्वरोजगार योजना, हर घर जल योजना, गौशालाओं का निर्माण, अमृत सरोवर तालाब, ग्राम पंचायत में बनाए गए सचिवालय रोस्टर के हिसाब जिला पंचायत अधिकारी सचिवालय स्वयं जाकर देखने के निर्देश।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी जिला स्तरीय अधिकारी व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img