Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रालोद नेताओं ने भाजपा को चुनावी हथियार से हराने का किया आह्वान

  • लौहड्डा गांव में काफी संख्या में दलितों ने रालोद की सदस्यता की ग्रहण

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के लौहड्डा गांव की हरिजन चौपाल पर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सर्व समाज की सभा का आयोजन किया गया। सभा में रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह ने कहा कि लोगों को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी। नहीं तो भाजपा इस देश को गिरवी भी रख सकती है।

युवाओं को रोजगार नहीं है। मजदूरों को काम नहीं है। व्यापारियों को मुनाफा नहीं रहा। अब किसानों से जमीन भी छीनने वाला कानून बना दिया। वक्ताआें ने कहा कि अब चुनाव ही ऐसा हथियार है कि वह इस हथियार से भाजपा को परास्त कर सकते हैं।

शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह लगभग डेढ़ दर्जन सभाओं में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद 30 अक्टूबर को बड़ौत के जेवी कालेज में उनका आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। हर घर से एक आदमी चौधरी जयंत सिंह को आशीर्वाद देने अवश्य पहुंचे। मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बोबी ने कहा कि किसान तथा मजदूर अपने नेता को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित हैं।

गरीब जनता महंगाई से त्रस्त है तथा युवा बेरोजगारी से प्रताड़ित महसूस कर रहा है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।आज व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है जो सत्ता परिवर्तन से ही संभव है। प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है।

जनता की आवाज को कुचला जा रहा है। कानून व्यवस्था ठप है। जब पुलिस ही हत्या करने पर उतर आए तो कानून व्यवस्था कहा रह जाती है। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इनमें गांव के सतेंद्र, गौरव, योगेश, रणबीर; कश्यप बिरादरी से सु•ााष, नरेश, जितेंद्र, उधम सिंह तथा मुस्लिम समाज से रानू मिर्जा, उस्मान मलिक, मोहम्मद मलिक आदि रहे हैं।

मीटिंग का आयोजन किया गया इस सभा की अध्यक्षता चौधरी सुखपाल सिंह ने तथा संचालन मास्टर मनोज तोमर ने किया। सभा को प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी, पूर्व इंस्पेक्टर धरमपाल धामा, जिला महा सचिव आदित्य सोलंकी, सुबोध राणा, पिंटू प्रधान, नरेश कश्यप तथा सतेंद्र, दरोगा रणबीर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img