Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एक बूथ दस यूथ के नारे के साथ रालोद बनेगी मजबूत: अय्यूब

  • बूथ कमेटी के मंडल अध्यक्ष ने रालोद पदाधिकारियों की बैठक ली

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रविवार को शामली शहर के माजरा रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अय्यूब एडवोकेट ने कहा कि एक बूथ दस यूथ के नारे के साथ संगठन को खड़ा कर मजबूत बनाना है। उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाना जरूरी है। हम सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा पैदा करनी है।

उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति वफादार नहीं होगा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अरविंद झाल को शामली जनपद की बूथ कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जो वरिष्ठ नेता शामिल होना चाहता है वह 2 दिन के अंदर अपना नाम प्रस्तुत कर दें।

उन्होंने पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं को कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है, इसके लिए जल्दी राष्ट्रीय लोकदल आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी और संचालन आशुतोष पंवार ने किया।

इस मौके पर अशरफ अली खां, ऋषिराज राझड, प्रसन्न चौधरी, अनवार चौधरी, मोहम्मद इस्लाम, हेमंत, सत्यवीर पंवार, वाजिद अली, मुबारक अली, योगेंद्र चेयरमैन, कंवर हसन, सुनील, नाजिम ठेकेदार, पप्पू भारसी, विक्रांत जावला, शेर मोहम्मद, सर्वेश सिंभालका, सतीश मलेंडी, हरेंद्र ताना, डा. सऊद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img