Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

रोड समाज ने भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर धीर सिंह का किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: दरियापुर दयालपुर गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड का रोड समाज ने जोरदार स्वागत किया है। समाज के लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। धीर सिंह रोड के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने पर रोड समाज के लोगों में खासा उत्साह है।

समाज के लोगों ने दरियापुर दयालपुर गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने कहा है कि भाजपा ने उन्हें संगठन में जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन के जरिए समाज के सभी लोगों के कार्य हल कराए जाएंगे। जो भी समस्या सामने आएगी निश्चित रूप से उसका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि घाड़ क्षेत्र का काफी विकास हो चुका है लेकिन फिर भी क्षेत्र में काफी ऐसी समस्याएं हैं।

जिनका निस्तारण जरूरी है कुछ गांव में सिंचाई के संसाधन बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनवाई जाना जरूरी है । इसके लिए वह संगठन के माध्यम से शासन स्तर पर बात रखेंगे। उन्होंने स्वागत सम्मान समारोह आयोजित करने पर रोड समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा है कि उनका हर गांव में जिस जोश खरोश के साथ सम्मान हो रहा है उससे वह गदगद हैं और पार्टी नेतृत्व भी स्वागत कार्यक्रमों को देखकर महसूस कर रहा है कि एक अच्छे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम के आयोजक प्रधान धुली सिंह रोड ने कहा है कि धीर सिंह रोड को भाजपा ओबीसी मोर्चाका प्रदेश मंत्री बनाए जाने से पूरा समाज खुश है और उनके नेतृत्व में भाजपा को मजबूत करने का काम सभी क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धीर सिंह रोड पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वह सभी समाज के लोगों की समस्याओं को हल कराने में दिन-रात जुटे रहते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान धुली सिंह रोड, सीताराम रोड, समय सिंह, किरण पाल रोड, इलम सिंह, जयवीर सिंह, चैंपियन सूरज रोड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वॉलीबॉल स्कूल गेम उत्तराखंड, पीयूष रोड, प्रशांत रोड, परीक्षित रोड, राहुल रोड, रजत रोड, सार्थक रोड, अमन रोड, आदित्य रोड, प्रियांशु रोड, सागर रोड आदि लोग मौजूद रहे l यहां कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने क्वाड्रा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रकम सिंह से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img