Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

रोडवेज बस व टैंपों में टक्कर: गुड़ व्यापारी की मौत, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

अंबेहटा: साप्ताहिक बाजार में टैंपों से गुड़ बेचने आ रहे व्यापारी की रोजवेज बस से टक्कर हो जाने से गुड व्यापारी की उपचार के दौरान चिकित्सालय में मौत हो गई। युवा व्यापारी की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। गावं सिरसला निवासी ईमरान पुत्र इरशाद ने गावं खेड़ा अफगान के निकट चर्खी लगाई हुई है। सोमवार को इमरान अपना गुड़ बेचने के लिए गावं से अंबेहटी कीर साप्ताहिक पैंठ में आ रहा था।

जैसे ही टेंपू गावं चापरचीड़ी के निकट पहुचां तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद टेंपू गुड़ से भरा हुआ सड़क पर पलट गया। इसमें टेंपू चालक अकरम व गुड व्यापारी ईमरान बूरी तरह से घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने दोनो घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी ने बताया कि गुड व्यापारी ईमरान पुत्र इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई वही रोजवेज के चालक व परिचालन बस छोड कर फरार हो गये पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img