Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रोडवेज संविदा कर्मी चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर क्षेत्र के रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर काम करने वाले युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कई दिन से ड्यूटी से गायब चल रहा संविदा चालक शनिवार को ड्यूटी करने पहुंचा था।

नगर स्थित रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर काम करने वाला श्याम सिंह पुत्र बाबू ग्राम शेखपुरी मीना निवासी कई दिनों से कार्यालय पर बिना बताए ड्यूटी से नदारद था। शनिवार की दोपहर बाद वह डिपो कार्यालय पहुंचा। श्याम सिंह कार्यालय में इंक्वायरी काउंटर पर बैठा था कि तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

श्याम सिंह को लगातार उल्टी की शिकायत होने पर कार्यरत कर्मचारी ने उसे उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ ले गए। जहां पर चिकित्सक ने हालत चिंताजनक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को रात में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान रात में युवक की मौत हो गई।

मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिपो के एआरएम ए के त्रिवेदी ने श्याम सिंह के कई दिनों तक ड्यूटी से गायब रहने के बाद शनिवार की शाम डिपो कार्यालय पहुंचने तथा वहां पर उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img