Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

रोहित के पास टेस्ट सीरीज में बड़ा मौका

मैक्ग्रा बोले : कोहली की गैरमौजूदगी रोहित के लिए फायदा 

मेलबर्न, भाषा: भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे। वहीं, रोहित वनडे और टी-20 को छोड़कर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर पूर्व आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित के पास खुद को साबित करने के लिए बड़ा मौका रहेगा।

टीम इंडिया को आॅस्ट्रेलिया दौरे पर तीन-तीन वनडे और टी-20 की सीरीज खेलना है। 27 नवंबर से वनडे और 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज होनी है। इसके बाद 17 दिसंबर को चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने को लेकर मैक्ग्रा ने कहा कि उन जैसे क्वालिटी और क्लास प्लेयर के हटने से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान होगा। वे मैदान पर दोहरी भूमिका निभाते हैं। एक बल्लेबाज और दूसरे कप्तान के तौर पर मैदान पर ऊर्जा बनाए रखते हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी से आॅस्ट्रेलिया मजबूत हुई है। ऐसे में हिसाब बराबर करने का मौका है। पिछली बार भारत ने 2018 के आखिर में आॅस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। तब स्मिथ और वॉर्नर बॉल टेम्परिंग के चलते प्रतिबंध झेल रहे थे। पुजारा ने 4 टेस्ट की सीरीज में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए थे। मैक्ग्रा ने कहा कि इस बार पुजारा के लिए आॅस्ट्रेलिया दौरा आसान नहीं होगा। वहीं, रोहित शर्मा एक क्वालिटी प्लेयर हैं। उन्होंने खुद को साबित भी किया है। जब कोहली घर लौट जाएंगे तब उनके पास मौका रहेगा। रोहित दिखा सकते हैं कि वे क्या कर सकते हैं। आप टीम इंडिया में एक ही खिलाड़ी पर फोकस नहीं कर सकते। उनकी बैटिंग लाइन अप काफी मजबूत है, जिसमें पुजारा, अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल हैं। दूसरी ओर पुजारा ने भारतीय गेंदबाजी को काफी मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि हमारी बॉलिंग लाइन अप वही है, जो 2018 सीरीज में थी। सभी को आॅस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है। भले ही आॅस्ट्रेलिया टीम में स्मिथ और वॉर्नर की वापसी हुई। उनके पास मार्नस लाबुशाने जैसे अच्छे खिलाड़ी भी हैं, लेकिन उनके लिए जीत आसान नहीं होगी। हमारे गेंदबाज उन्हें जल्दी पवेलियन भेजने की ताकत रखते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img