जनवाणी ब्यूरो |
शामली: विकास खंड शामली में ग्राम पंचायत गोहरनी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रोमा देवी पत्नी सूर्यप्रताप उर्फ संजू ने ब्लॉक क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। रोमा देवी ने 1408 मतों से जीत हासिल की। उनको 48.49 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अंजली पत्नी कमल चौधरी को महज 13.42 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
चुनाव मैदान में 7 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे जिनमें रोमा देवी को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई। जीत के बाद रोमा देवी और उनके पति सूर्यप्रताप का ग्रामीणों ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया।

