Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

रुड़की में कुट्टू का आटा खाने से 40 की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने की छापामार कार्रवाई
  • 3 कुंतल से अधिक आटा जप्त कर नष्ट करने के आदेश दिए

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: आसपास के क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से शनिवार देर रात 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी अस्पताल पहुंचे। शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। दरअसल,कुछ मिलावटखोर त्योहारी सीजन को भुनाने में जुट गए हैं। इसके लिए कुछ लोगों द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि त्योहारी सीजन में मिलावटी मावा व रसगुल्ला आदि मंगाकर चांदी कूटी जा सके। वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी जल्द ही मिलावटीखोरी के खिलाफ अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुरकाजी, बिजनौर और सहारनपुर से प्रदेश में आने वाले मिलावटी मावे व मिठाई को लेकर अक्सर मामले सामने आते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी इस तरह के कई बार सैंपल लेकर जांच को भेज चुका है, जो जांच में फेल हुए हैं। इससे ज्ञात होता है कि समय-समय पर वेस्ट यूपी से मावा, दूध व रसगुल्ला आता रहता है। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।

वहीं दूसरी ओर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवानी बंसल ने आज बाजारों में छापामार कार्रवाई की जिसमें उन्होंने अनाज मंडी से करीब 3 कुंतल कुट्टू का आटा जप्त कर उसे नष्ट करने के आदेश दिए हैं। जॉइंट में स्टेट में आसपास के कस्बों व गांवों में भी कुट्टू के आटे की बिक्री पर निगरानी बढ़ाई जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कुट्टू का आटा खाने से किसी की तबीयत फिर से खराब ना हो। भगवानपुर तहसील प्रशासन और पुलिस ने भी कुट्टू के आटे को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img