Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

नकली नोटों के तस्कर शाहिद उर्फ वकील पर 50 हजार का इनाम

  • शाहिद का साला आफताब पकड़ा गया था नकली नोटों के साथ
  • 13 दिन बाद भी तस्कर का सुराग नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो हजार के नकली नोटों की तस्करी करने वाले कैराना के शाहिद उर्फ वकील पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। शाहिद ने लिसाड़ी गेट निवासी अपने साले को नक ली करेंसी चलाने के लिए दी थी। फिलहाल शाहिद पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन पुलिस ने उस पर इनाम की धनराशि बढ़ाई है। देहली गेट थाना पुलिस ने तेरह दिनों पहले घंटाघर के बाजार में दो हजार के नकली नोट चलाने के आरोप में लिसाड़ी गेट निवासी आफताब को पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार रुपये बरामद किए थे।

आफताब को घंटाघर के व्यापारियों ने दो हजार का नोट चलाने पर रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस पूछताछ में आफताब ने दो हजार के नकली नोटो की सप्लाई कैराना निवासी अपने बहनोई शाहिद उर्फ वकील से होना बताया था। जिसके चलते पुलिस ने शाहिद उर्फ वकील की तलाश में कैराना में उसके निवास पर छापा मारा था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया था। शाहिद की तलाश में गुप्तचर एजेंसियों से लेकर पुलिस की तीन टीमों क ो लगाया गया था, लेकिन वह दिल्ली में जाकर कंही गुम हो गया था।

उधर, शाहिद का पूरा परिवार 25 वर्षो से नकली नोटों की तस्करी से जुड़ा है। शाहिद और उसके अलावा चार भाई हैं। शाहिद और उसका साला आफताब भी ट्रक चालक हैं। वह अक्सर नेपाल और कई अन्य जिलों व राज्यों में जाते रहते थे। 13 दिन बाद भी शाहिद का पता नहीं चलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उस पर इनाम की धनराशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की है।

गैंगस्टर अभिषेक ठाकुर पर 50 हजार इनाम की तैयारी

जिला अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार गैंगस्टर मुल्जिम अभिषेक ठाकुर की फरारी के एक महीना बीतने के बाद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम करने की तैयारी कर ली है। नौचंदी थाना क्षेत्र जयदेवी नगर निवासी अभिषेक ठाकुर गैंगस्टर का मुल्जिम है। उस पर नौचंदी थाना और सिविल लाइन थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन पुलिस ने 25 जून को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सिविल लाइन पुलिस अभिषेक ठाकुर का मेडिकल कराने के लिए उसे जिला अस्पताल ले गई थी,

लेकिन अभिषेक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस अभिषेक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक महीना चार दिन से फरार चल रहे अभिषेक पर पुलिस ने इनाम राशि 50 हजार करने की रिपोर्ट भेजी है, लेकिन अभी तक सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है। जल्दी ही रिपोर्ट आने पर अभिषेक 50 हजारी हो जाएगा। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img