Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघों के बीच एक बार फिर बवाल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रविवार को जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी।

आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया।

रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट जरूर हुई है, लेकिन मामला बहुत बड़ा नहीं है।

एबीवीपी का बयान: वामपंथियों ने लड़कियां और दिव्यांग छात्रों पर भी किया हमला 

घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि जेएनयू में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं पर वामपंथी गुटों ने हमला किया। हमले में घायल कुछ कार्यकर्ताओं को एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। पीड़ितों में एबीवीपी पदाधिकारी, लड़कियां और दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं।

उनका कहना है कि स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एआईएसए, एसएफआई और अन्य वामपंथी दलों के करीब 100 हमलावरों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

दक्षिण पश्चिमी डीसीपी गौरव शर्मा ने इस मामले में कहा कि रविवार रात को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में नारेबाजी और झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वहां माहौल शांत था।

जांच करने पर पता चला कि छात्र संघ हॉल में एक सेमिनार के आयोजन को लेकर छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। जेएनयू छात्र संघ ने इस मामले संबंधित कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई है।

वहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दी है। इसके साथ ही वामपंथी दल से संबंधित एक सदस्य ने भी शिकायत दी है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर बैठक में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img