- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: यूपी 85 बटालियन एनसीसी शामली के कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर प 11 सितम्बर को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बटालियन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों से 10-10 कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे।
गुरुवार को कर्नल बख्शी यूपी 85 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कि 11 सितम्बर को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ भैसवाल रोड पर नहर के पुल के पास से प्रारम्भ होकर बटालियन परिसर में संपन्न होगी। सभी प्रतिभागी सफेद टीशर्ट व ब्लैक ट्राउजर में दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। यह दौड़ चार वर्गों में आयोजित की जायेगी प्रथम वर्ग में एसडी बालक, द्वितीय में एसडब्लू बालिका, तृतीय वर्ग में जेडी बालक व चतुर्थ वर्ग में जेडी बालिका प्रतिभाग करेंगी।
सीनीयर डिवीजन (एसडी) की दौड़ 5 किमी. तथा जूनियर डिवीजन (जेडी) की दौड 3 किमी. की होगी। सभी वर्गों में प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले कैडेटों को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रीज मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि दौड़ में कैडेट्स के परिवार के सदस्य भी उसी ड्रेस कोड में प्रतिभाग कर सकते हैं।
इस अवसर पर कैप्टन राजनीश कुमार, सूबेदार मेजर विवेक सिंह, नायब सूबेदार दिगम्बर सिंह, सूबेदार सुरेश कुमार हवलदार सोहनलाल रवि, संजीव पंवार, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, किरण पाल, जयेंद्र सिंह योगेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विधायक करेंगे ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का शुभारंभ
जिला युवा अधिकारी शामली प्रतिभा शर्मा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेर्शानुसार नेहरू युवा केंद्र शामली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर नेहरू युवा केन्द्र शामली एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में 11 सितम्बर को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल जिला संयुक्त चिकित्सालय से करेंगे। दौड़ जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर विकास भवन शामली पर समाप्त होगी।

