- डीएम के निर्देशन में सभी ब्लॉकों में लगे स्वावलंबन कैंप
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति फैज-3़ 0 के अन्तर्गत समस्त ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बालिकाओं को यौन हिंसा, लैगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया।
जिला कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित कैम्प के माध्यम से उप्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं आदि के विषय में लाभान्वित किए जाने को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु दस्तावेज एकत्रित किये गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत पोषण माह, वजन दिवस तथा सम्भव अभियान आदि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
स्वावलंबन कैम्प को सफल बनाने के लिये जिला प्रोबेशन कार्यालय की बाल संरक्षण अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक शामली के गांव ताजपुर सिंभालका में मंजू चौधरी, ब्लॉक थानाभवन के गांव बन्तीखेड़ा में रीना चौधरी, ब्लॉक कैराना के गांव टिटौली में पारुल चौधरी, ब्लॉक ऊन के गांव टपराना में विवेक विवेक शर्मा व ब्लॉक कांधला के गांव हसनपुर में राजन कुमार आदि द्वारा कैम्प के माध्यम से सभी जगह महिला एवं बालिकाओं को यौन हिंसा, लैगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया। महिलाओं की सहायता एवं शिकायत हैल्पलाईन 181, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाईन व 112,102,108 व 1076 आदि को विस्तार पूर्वक महिलाओं को जागरूक किया गया। स्कूल/कॉलेजों में प्रधानाचार्य, शिक्षिका, एवं बालिकाओं को भी जागरूक किया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सम्बन्धित ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी/अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

