Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रूपेश हत्याकांड: विपक्षी दलों ने की नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: बिहार के पटना में मंगलवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद सूबे में सियासत गरमा गई है। मंगलवार शाम पटना एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। रूपेश हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

रूपेश सिंह की हत्या को लेकर भाजपा में मतभेद नजर आ रहा है। विपक्षी दल नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं अब दो भाजपा सांसद गोपाल नारायण सिंह और विवेक ठाकुर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले, एक और सांसद लां एंड आर्डर के मुद्दे पर चिट्ठी लिख चुके हैं।

आरजेडी नेता तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए ट्वीट किया, ”महाजंगलराज का महाराजा इस्तीफा दो।”

पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार सुबह ट्वीट करके नीतीश के इस्तीफे की मांग की। तेजस्वी यादव ने लिखा, अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना एनडीए की सामूहिक विफलता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश  द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा था, ”सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियां मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है।”

सीबीआई से जांच की मांग 

इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ने लगा है। रूपेश हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पप्पू यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है, तो भाजपा के सांसद विवेक ठाकुर ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। विवेक ठाकुर ने कहा है कि या तो बिहार सरकार 3 से 5 दिन के भीतर अपराधियों को पकड़े या फिर ये मामला सीबीआई को सौंपे।

 

आरजेडी नेता तेजप्रताप ने कहा कि इंडिगो के सीनियर मैनेजर को पटना में उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया। बेहतरीन इंसान थे रूपेश। एयरपोर्ट पर सबसे मिलनसार व मददगार लोगों में थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ये हत्या बिहार के लॉ एंड आर्डर पर बहुत गंभीर सवाल पैदा करती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img