Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

महायज्ञ में आहुति देखकर कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

  • आर्य समाज ने ट्रैक्टर-ट्राली पर निकाला महायज्ञ रथ

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कोरोना संक्रमण के प्रकोप से मुक्ति एवं वातावरण शुद्धि के लिए आर्य समाज द्वारा नगर में यज्ञ रथ का आयोजन किया। यज्ञ में विशेष जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित हवन सामग्री की आहुतियां देकर कोरोना के विनाश की प्रार्थना की।

कोरोना संक्रमण ने हर ओर तबाही मचा रखी हैं। ब्लैक फंगस के भी केस लगातार बढ़ रहें हैं। कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस की बीमारियों के दृष्टिगत कैराना आर्य समाज द्वारा सोमवार को महायज्ञ रथ डा. विजेंद्र आर्य, मोहनलाल आर्य व कुलदीप सिंघल आदि के द्वारा निकाला गया।

यज्ञ रथ सुबह 9 बजे चौक बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ हुआ तथा बाजारों व नगर की कालोनियों से होते हुए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पहुंचा। जिसके बाद आर्य समाज मंदिर में यज्ञ रथ का समापन किया गया। इस दौरान यज्ञ रथ में विशेष जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित हवन सामग्री की आहुति देकर लोगों ने अपना योगदान दिया तथा भगवान से कोरोना महामारी का विनाश करने एवं ब्लैक फंगस से बचाव के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img