Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर: एक फैक्ट्री में गैस पाइप फटने से हुआ बड़ा हादसा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आज शुक्रवार को देर शाम देहरादून हाईवे पर कुम्हारहेड़ा के पास दवा फैक्ट्री में गैस पाइप फटने से चार महिलाएं सहित पांच कर्मचारी झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया।

गागलहेड़ी क्षेत्र में कुम्हारहेड़ा स्थित ऐरो सोल फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड है। इसमें पशुओं के घाव पर लगने वाले हर्बल आयुर्वेदिक स्प्रे बनते हैं। प्रेशर की गैस का भी प्रयोग किया जाता है। शुक्रवार को रोजाना की तरह फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक प्रेशर गैस का पाइप फट गया। इसमें सविता पत्नी हीरालाल, कश्मीरी पत्नी ओमप्रकाश निवासी कैलाशपुर, राजेश कुमारी पत्नी श्याम सिंह निवासी सड़क दुधली, शकुंतला पत्नी विजय कुमार निवासी बिहार और अभिषेक पांडेय पुत्र विजय पांडेय निवासी जनकपुरी झुलस गए।

इससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। इसके बाद किसी तरह निजी वाहनों के जरिये जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती किया। सविता, राजेश और शकुंतला की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img